Araria News: राशि उठाव कर आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों से होगी रिकवरी
Araria News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। कुर्साकांटा क्षेत्र में 3613 लाभुकों को राशि दी गई है, जिनमें से 3111 लाभुकों ने काम शुरू किया है, जबकि 538 लाभुकों ने आगे का काम नहीं बढ़ाया है।

Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के विरुद्ध प्रशासन सख्त है। ऐसे लाभुकों के घर आवास प्रवेक्षक, आवास सहायक जाकर भौतिक सत्यापन कर जल्द आवास बनाने के लिए चेतावनी दे रहे हैं।
प्रशासन की चेतावनी
आवास पर्यवेक्षक सरोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024 - 25 और वित्तीय वर्ष 2025 - 26 के लिए 3613 लाभुकों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत खाते में राशि हस्तांतरित की गई है। इनमें से 3111 लाभुकों ने प्लिंथ तक काम करने के कारण द्वितीय किस्त भी उनके खाते में भेज दिया गया है। जबकि 538 लाभुकों ने प्लिंथ से आगे का काम नहीं बढ़ाया है। वहीं 995 लाभुकों ने आवास निर्माण का काम पूरा कर लिया है। सबसे खास बात यह है कि विभिन्न पंचायतों के 502 लाभुकों ने अब तक निमार्ण कार्य भी शुरू नहीं किया है।
नोटिस भेजना
इधर बीडीओ डॉ नयना पॉल ने बताया कि राशि उठाव कर आवास निर्माण कम शुरू नहीं करने वाले लाभुकों को नोटिस भेजा जा रहा है। निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों से पहला किस्त वापस तो लेगी ही, द्वितीय और तृतीय किस्त से भी वंचित होना पड़ेगा। बीडीओ ने लाभुकों से 15 दिनों के अंदर आवास निर्माण शुरू करने और अधूरे पड़े आवास को पूर्ण करने की अपील की है।


