एलपीजी की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की कवायद तेज

Apr 06, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और गैस एजेंसियों के मालिक शामिल हुए। उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

एलपीजी की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की कवायद तेज

अररिया, संवाददाता एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में गैस की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग अफसर आदि शामिल हुए। कई अधिकारी वीसी के जरिये शामिल हुए।समाहरणालय स्थित परमान सभागार से आयोजित इस बैठक में भौतिक रूप से जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी बलवीर दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश पासवान, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया, नगर परिषद अररिया के कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

साथ ही जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के मालिक एवं संबंधित कंपनियों के एरिया मैनेजर भी व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों से नई वितरण प्रणाली एवं हालिया पहल के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। गैस एजेंसियों के संचालकों द्वारा इस पहल को सकारात्मक बताया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बीडीओ गैस एजेंसियों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के माध्यम से उपभोक्ताओं की अद्यतन सूची समय पर प्राप्त कर वितरण कर्मियों को उपलब्ध कराएं ताकि उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना देकर समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।इसके अतिरिक्त सभी बीडीओ को संबंधित गैस एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यकता के अनुसार वितरण वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गैस की सुचारू एवं व्यापक आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिला पदाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे बुकिंग के अनुरूप स्टॉक का शीघ्र निष्पादन करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं एजेंसी समन्वित रूप से कार्य करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।