एसएसबी ने विद्यालय में चलाया झाड़ू, लोगों को किया जागरूक
52 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कमांडिंग अधिकारी बृजेश सिकरवार के अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बाहरी...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 22 Jan 2023 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें
अररिया। एक संवाददाता
52 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कमांडिंग अधिकारी बृजेश सिकरवार के अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बाहरी सीमा चौकी लेटी अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय लेटी में स्वच्छता भारत अभियान चलाया। इसमें जवानों ने विद्यालय और विद्यालय के आस-पास कूड़ा-कचरा को झाड़ू चलाकर सफाई किये। साथी जवानों ने स्थानीय लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मौके पर समवाय प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह सहित अन्य जवान शामिल रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
