ब्राउन शुगर व कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

ब्राउन शुगर व कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

फुलकाहा बीओपी के एसएसबी जवानों ने रविवार को की कार्रवाई नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र

Oct 20, 2025 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फुलकाहा बीओपी के एसएसबी जवानों ने रविवार को की कार्रवाई नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा बीओपी के एसएसबी जवानों ने रविवार को गुप्त सूचना पर एक युवक को कट्टा समेत 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी नेपाल के दीवानगंज वार्ड संख्या साथ निवासी गणेश मेहता है। वह लक्ष्मण मेहता का बेटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक पर ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर जवानों ने एक संदिग्ध बाइक को रोका और उसकी तलाशी ली गई तो युवक के पास से एक देसी कट्टा एवं 13.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक को फुलकाहा थाना के सुपुर्द कर मामला दर्ज कराया गया। एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक रोजी कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल से ब्राउन शुगर की लगातार तस्करी की सूचना आ रही थी। गुप्त सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। उसके पास से ब्राउन शुगर समेत हथियार बरामद होने की बात कही। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि हथियार बरामद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।