
अररिया में हर्ट अटैक से 53 वर्षीय एसएसबी जवान की मौत
अररिया के जयप्रकाश नगर स्थित एसएसबी 52वीं बटालियन कैम्प में एक जवान की मौत हो गई। जवान की पहचान 53 वर्षीय जितेन्द्र सिंह के रूप में हुई। शनिवार की सुबह साथी जवानों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं जागे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की।
अररिया, निज संवाददाता शहर के जयप्रकाश नगर स्थित एसएसबी 52वीं बटालियन कैम्प में एक एसएसबी के जवान की मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी उनके साथियों को शनिवार की सुबह उस वक्त हुई जब जवान देर तक सो कर नहीं उठा और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर उसे साथी जवानों की सहायता से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने एसएसबी जवान की हृदयगति रुकने से मौत होने की बात कही है। एसएसबी जवान की मौत की सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया।
घटना की जानकारी के बाद काफी संख्या में एसएसबी के जवान एवं पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक एसएसबी जवान 53 वर्षीय जितेन्द्र सिंह उत्तराखंड के चौरीगठवासा जिला के मिरयोरा गांव के रहनेवाले थे। मृतक जवान के साथियों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।बताया गया कि शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने बेड पर सो गया था। लेकिन शनिवार की सुबह वह नहीं जगा। इसके बाद उनके टेंट में रह रहे साथी जवान उसे काफी जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं जगा। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। पोस्टमार्टम के बाद शव उत्तराखंड ले जाने की तैयारी की जा रही है। इधर नगर थानेदार मनीष कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उत्तराखंड भेजने की तैयारी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




