एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर शराब की बड़ी खेप जब्त
बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के जवानों ने भारत-नेपाल

बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में तस्करी की शराब जब्त की है। यह कार्रवाई रविवार को वाहिनी के ‘जी’ समवाय बेला अंतर्गत सीमा चौकी बसमतिया के कार्यक्षेत्र में की गई। जानकारी के अनुसार गांव बसमतिया वार्ड संख्या-9 स्थित भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 195/11 के समीप भारतीय सीमा में लगभग 50 मीटर अंदर एसएसबी की नाका टीम ने नेपाल से भारत लायी जा रही शराब की खेप को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 81 लीटर दिलवाले शराब, 54 लीटर उमंग शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया। सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने को लेकर एसएसबी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


