
54 लीटर नेपाली शराब जब्त
बथनाहा की 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल से भारत में तस्करी की जा रही 54 लीटर नेपाली शराब जब्त की। यह शराब भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 193/3 के करीब 150 मीटर अंदर पकड़ी गई। एसएसबी ने कहा कि...
बथनाहा, एक संवाददाता 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की विशेष नाका टीम ने नेपाली शराब की एक बड़ी खेप जब्त की। जानकारी के अनुसार, रविवार को बाह्य सीमा चौकी जी समवाय घुरना के बीओपी डुमरबना कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 193/3 से करीब 150 मीटर भारतीय सीमा के अंदर नेपाल से भारत की ओर तस्करी कर लाई जा रही नेपाली शराब जब्त किया। नाका टीम ने मौके से 300 मिली 180 पीस यानि कुल 54 लीटर नेपाली शराब जब्त किया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त शराब आबकारी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्ती और विशेष नाका अभियान चलाया जा रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




