एसएसबी जवानों ने विद्यार्थियों के साथ किया योगाभ्यास

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

बथनाहा में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्य विद्यालय पथरदेवा में हुआ, जिसमें एसएसबी जवानों, शिक्षकों और 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और अनुशासन का विकास होता है।

एसएसबी जवानों ने विद्यार्थियों के साथ किया योगाभ्यास

बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीमा चौकी पथरदेवा के कार्यक्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय पथरदेवा में आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह 8:20 बजे से 9:10 बजे तक आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में एसएसबी जवानों, विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास कार्यक्रम में एसएसबी की ओर से एक अधीनस्थ अधिकारी सहित सात अन्य जवान उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से चार शिक्षक, जिनमें दो पुरुष एवं दो महिला शिक्षिकाएं शामिल थीं, के साथ 60 छात्राएं मौजूद रहीं।

इस प्रकार कुल 64 लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा विद्यार्थियों में अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।