SSB and APF Nepal Coordinate Meeting at India-Nepal Border for Peace and Cooperation अररिया: बॉर्डर पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने व सीमा पार गतिविधियों पर नियंत्रण पर चर्चा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSSB and APF Nepal Coordinate Meeting at India-Nepal Border for Peace and Cooperation

अररिया: बॉर्डर पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने व सीमा पार गतिविधियों पर नियंत्रण पर चर्चा

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ नेपाल की समन्वय बैठक आयोजित बथनाहा। एक संवाददाता एसएसबी

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 9 Sep 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: बॉर्डर पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने व सीमा पार गतिविधियों पर नियंत्रण पर चर्चा

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ नेपाल की समन्वय बैठक आयोजित बथनाहा। एक संवाददाता एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत बाह्य सीमा चौकी ई समवाय बेला में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 198/2 के निकट सशस्त्र सीमा बल और एपीएफ नेपाल पुलिस के बीच एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान दोनों सुरक्षा बलों के बीच सीमा क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने, सीमा पार गतिविधियों पर नियंत्रण तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस बैठक में सशस्त्र सीमा बल की ओर से निरीक्षक/सामान्य जवाहरलाल बालों, समवाय प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक/सामान्य सरवन कुमार सहित तीन अन्य कार्मिक मौजूद थे।

वहीं एपीएफ. नेपाल की ओर से निरीक्षक निगम राय एवं दो अन्य पुलिस कर्मी इस बैठक में शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।