Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSpeeding Car Hits Cyclist Ramandan Yadav Injured Near Belahi Bridge
सुपौल: एनएच 27 पर कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

सुपौल: एनएच 27 पर कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

संक्षेप:

राघोपुर, एक प्रतिनिधि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही पुल के समीप एनएच 27 पर

Feb 10, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

राघोपुर, एक प्रतिनिधि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही पुल के समीप एनएच 27 पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल से खेत देखकर लौट रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही निवासी 60 वर्षीय रामानंदन यादव के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए प्रतापगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव ने बताया कि उनके चाचा रामानंदन यादव अपने खेत देखकर लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनएच 27 पार करते समय एक महिला कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतापगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। राघोपुर रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद, रामानंदन यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।