आज से विशेष अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू
Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
अररिया के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में असफल या अनुपस्थित बच्चों को एक और मौका दिया जा रहा है। विशेष परीक्षा कक्षा एक से आठवीं तक 21 से 28 अक्टूबर तक होगी। तरंग...

अररिया/कुर्साकांटा। एक संवाददाता सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के बच्चे जो अर्द्धवार्षिक परीक्षा में असफल हुए या फिर किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, ऐसे बच्चों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होने का एक ओर मौका दिया जा रहा है। कक्षा एक से आठवीं तक की विशेष परीक्षा 21 से 28 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं तरंग कार्यक्रम में शामिल बच्चों की परीक्षा 29 व 30 अक्टूबर को ली जाएगी। उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन 4 से 6 नवंबर तक पूरी करनी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


