ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाएसपी हृदय कांत ने किया जोगबनी थाना का औचक निरीक्षण

एसपी हृदय कांत ने किया जोगबनी थाना का औचक निरीक्षण

अररिया पुलिस कप्तान हृदय कांत सोमवार को जोगबनी थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष अफताब आलम को विधि व्यवस्था बनाये रखने सहित कई दिशा-निर्देश दिय। उन्होंने थाना परिसर में पुलिस आवासीय एवं...

एसपी हृदय कांत ने किया जोगबनी थाना का औचक निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,अररियाTue, 01 Sep 2020 04:25 AM
ऐप पर पढ़ें

अररिया पुलिस कप्तान हृदय कांत सोमवार को जोगबनी थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष अफताब आलम को विधि व्यवस्था बनाये रखने सहित कई दिशा-निर्देश दिय। उन्होंने थाना परिसर में पुलिस आवासीय एवं उसके रखरखाव आदि का भी जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष से लंबित कांडों एवं अपराध नियंत्रण आदि के बारे में आवश्यक जानकारी ली। इस मौके पर दारोगा सतेन्द्र गुप्ता, अनिल सिंह आदि मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने आईसीपी, चाणक्य चौक, इंद्रानगर, इस्लामपुर आदि सीमा से सटे वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने नेपाल क्षेत्र के अलावा संवेदनशील जगहों के बारे में जानकारी ली साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई दिशा निर्देश दिये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें