बेहतर समन्वय से मुहर्रम को बनाया जाएगा ऐतिहासिक और यादगार: एसपी

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

फारबिसगंज में एसपी जितेंद्र कुमार ने मुहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से उनके व्यवहार और कार्यों में सुधार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बेहतर समन्वय से मुहर्रम  को  बनाया जाएगा ऐतिहासिक और  यादगार: एसपी

फारबिसगंज, निज संवाददाता। आप लोग भगवान शिव की तरह विष पीना सीखिए, क्योंकि बर्दाश्त करने से बेहतर आउटपुट और अच्छा परिणाम मिलता है। यह बातें बुधवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने कही। शहरवासियों एवं मुहर्रम ताजिया जुलूस में शामिल होने वाले अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में एसपी ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।

बैठक के दौरान के विचार

एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि फारबिसगंज के लोग काफी प्रतिभावान हैं। अपनी भूमिका, आचरण और कर्म से फारबिसगंज को बेहतर बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अक्सर नेपाल के विराटनगर की चर्चा होती है, लेकिन अगर सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो फारबिसगंज को उससे भी बेहतर बनाया जा सकता है। बेहतर समन्वय से मुहर्रम पर्व को ऐतिहासिक और यादगार बना सकते हैं। एसपी ने कहा कि प्रशासन विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अखड़ा प्रतिनिधियों से अपील की कि जुलूस के दौरान किसी भी परिस्थिति में संयम बनाए रखें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने लाइसेंस की शर्तों का हर हाल में पालन करने की सख्त हिदायत दी और कहा कि नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समस्याओं का समाधान

बैठक के दौरान एसपी ने अखाड़ा प्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं भी जानी और समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही। उन्होंने जुलूस के दौरान आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

मौके पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, नप की मुख्य पार्षद वीना देवी, फारबिसगंज प्रखंड उप प्रमुख हबीब खान, नरपतगंज प्रखंड प्रमुख मनोज यादव सहित मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद, प्रधान महासचिव वाहिद अंसारी, शमीम अहमद, गुड्डू अली, नूर मास्टर, गुलाम रसूल, रियाज मुखिया, ग़ालिब आजाद,समाजसेवी मूलचंद गोलछा, प्रदीप देव, रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सम्पूर्ण शांति का आश्वासन

इस दौरान मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद एवं प्रधान महासचिव वाहिद अंसारी ने भरोसा दिलाया कि ताजिया जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा और भाईचारे व आपसी सद्भाव का संदेश देगा। उन्होंने कुछ समस्याओं को भी एसपी के समक्ष रखा।

वहीं गुड्डू अली ने एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से लोगों का मनोबल बढ़ा है।

प्रश्नोत्तर

एसपी जितेंद्र कुमार ने मुहर्रम के दौरान किस तरह के सुझाव दिए?
एसपी जितेंद्र कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की और अखड़ा प्रतिनिधियों से संयम बनाए रखने का आग्रह किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।