Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSomnath Temple Attack Commemoration BJP Celebrates 1000 Years of Resilience
एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर मनाया स्वाभिमान पर्व

एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर मनाया स्वाभिमान पर्व

संक्षेप:

नरपतगंज में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने पर विधायक देवयंती यादव की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन एवं ओमकार जाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की। विधायक ने कहा कि नया भारत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से अपने इतिहास और सम्मान को स्मरण कर रहा है।

Jan 11, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

नरपतगंज, ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय के कोशी कॉलोनी परिसर स्थित नरपत नाथ महादेव शिवालय में शनिवार को सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने को लेकर विधायक देवयंती यादव की अध्यक्षता में शिवालय में दीप प्रज्वलन एवं ओमकार जाप का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओमकार जाप कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के माध्यम से अपने इतिहास आस्था और सम्मान को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमनाथ मंदिर का एक हजार वर्षों का अस्तित्व भारत की अदम्य भावना का प्रतीक है। आक्रांता मो. गजनवी ने 1026 में सोमनाथ पर आक्रमण किया था। इस हमले के एक हजार वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे है। इसी उपलक्ष्य में यह सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सनातन धर्म की दृढ़ता और विजय का जयघोष है। इस मौके पर विधायक देवयंती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव कुमार सहनी, मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, संतोष कुमार मंडल, प्रमोद यादव, रणविजय राय, उमेश राणा, पप्पू साह, टुनटुन सिंह, राकेश भगत, कुंदन राय, अमर यादव, सरिता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।