Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSikty Police Arrests Three Drunk Individuals During Patrol
सिकटी में दो पियक्कड़ समेत तीन गिरफ्तार

सिकटी में दो पियक्कड़ समेत तीन गिरफ्तार

संक्षेप:

सिकटी पुलिस ने शुक्रवार की शाम गस्ती के दौरान दो पियक्कड़ों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। उनके मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुमन कुमार सिंह और दिलीप मंडल के...

Oct 12, 2025 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

सिकटी।एक संवाददाता सिकटी पुलिस ने शुक्रवार की शाम सशस्त्र बल के साथ गस्ती के दौरान सिकटी से दो पियक्कड़ को नशे की हालत मे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका सीएचसी सिकटी मे मेडिकल जांच करवाया जहां शराब पीने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया। दोनों शराबी की पहचान थाना क्षेत्र के शैदावाद निवासी स्वर्गीय बीर प्रसाद सिंह के पुत्र सुमन कुमार सिंह व उफरैल निवासी रामानंद मंडल के पुत्र दिलीप मंडल के रूप में की गयी है। वहीं न्यायालय एसपीएस जज उत्पाद विभाग के वारंटी राय मंडल पिता वाग्देवी मंडल पर गिरफ्तारी वारंट के तहत सिकटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस प्रकार तीनों गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरात मे भेज दिया गया।