ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियासिकटी: दुर्घटना में पूर्व पंचायत समिति की मौत

सिकटी: दुर्घटना में पूर्व पंचायत समिति की मौत

प्रखंड क्षेत्र के कुचहा पंचायत क्षेत्र संख्या 17 के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो. अलीम (65) की दुर्घटना में मौत हो...

सिकटी: दुर्घटना में पूर्व पंचायत समिति की मौत
हिन्दुस्तान टीम,अररियाTue, 30 Apr 2019 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र के कुचहा पंचायत क्षेत्र संख्या 17 के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो. अलीम (65) की दुर्घटना में मौत हो गयी।

रविवार की शाम डिम्हिया मध्य विद्यालय से कुचहा जानेवाली सड़क होकर वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके सिर में गंभीर चोटें आयी। घटना के बाद आननफानन में उसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया जा रहा था कि इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। सोमवार को गुजरात में कार्यरत उनके पुत्र के मो. आजम के पहुंचने के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

उनके जनाजे में लोगों की भीड़ उमड़़ पड़ी। बता दें कि मृतक अलीम कुचहा पंचायत के दो बार सिकटी पंचायत समिति सदस्य रहे। उनके निधन पर कुचहा मुखिया मो. साबीर, प्रखंड प्रमुख मो. खुर्शीद, उपप्रमुख प्रकाश सिंह, राजद जिलाध्यक्ष मो. कमरूज्जमा समेत प्रखंड के तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें