Araria News: दुकानदार संघ: तारिक़ अध्यक्ष तो रूपेश ततमा बने महासचिव
Araria News: पलासी स्थित काली मंदिर परिसर में शनिवार को दुकानदारों की एक बैठक हुई, जिसमें 150 से अधिक दुकानदारों ने भाग लिया। इस बैठक में दुकानदार संघ का गठन किया गया और सर्वसम्मति से पदधारकों का चुनाव किया गया। उपस्थित सभी ने सुरक्षा, विकास और स्वच्छता के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड मुख्यालय स्थित काली मंदिर परिसर में शनिवार को परिसर के दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता देवनारायण साह ने की। बैठक में 150 से अधिक दुकानदार शामिल हुए। बैठक में दुकानदार संघ का गठन कर सर्वसम्मति से पदधारकों का चयन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद पर तारिक़ मोबिन (चुन्ना), उपाध्यक्ष पद पर प्रिंस गुप्ता (छोटू), महासचिव पद पर रूपेश ततमा, सचिव पद पर संजय पंजियार, उप सचिव पद पर बिरेंद्र साहनी (सोनू), कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इस्तियाक, उप कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुशवाहा, संगठन सचिव पद पर फिरोज आलम का चयन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख सह काली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सदानंद यादव, सचिव गणेश भगत, शंकर भगत, गौतम भगत आदि उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित सभी दुकानदारों ने नवगठित कमेटी के पदधारकों को बधाई दी। साथ ही काली मंदिर परिसर के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा, दुकानदारों के हितों की रक्षा तथा आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


