ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाशहर में रेवड़ियों की तरह बंटी राहत राशि

शहर में रेवड़ियों की तरह बंटी राहत राशि

बाढ़ राहत राशि की बंदर बांट में ग्रामीण क्षेत्र की कुछ पंचायत ही आगे नहीं हैं बल्कि शहरों में भी रेवड़ियों की तरह बांटी गई है राहत राशि। जहां एक तरफ नप के उप मुख्य पार्षद मोतीउर रहमान की पत्नी व पुत्र...

शहर में रेवड़ियों की तरह बंटी राहत राशि
हिन्दुस्तान टीम,अररियाThu, 23 Nov 2017 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ राहत राशि की बंदर बांट में ग्रामीण क्षेत्र की कुछ पंचायत ही आगे नहीं हैं बल्कि शहरों में भी रेवड़ियों की तरह बांटी गई है राहत राशि। जहां एक तरफ नप के उप मुख्य पार्षद मोतीउर रहमान की पत्नी व पुत्र के खाते में राहत राशि भेजी गयी है। वहीं दूसरी ओर अविवाहित वह अनजान लोग बड़ी संख्या में लाभुकों की सूची में शामिल हैं। इधर वार्ड संख्या आठ पूर्ण रूप से बाढ़ ग्रस्त घोषित होने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में पीड़ित परिवार इस लाभ से वंचित रह गये हैं। इस मामले में वार्ड वासियों में रागिब खान, मोहम्मद जफर, कदरन खातून, रवाना खातून सहित अन्य लोगों ने बाढ़ प्रभावित होने के बाद भी लाभ से वंचित रखने को लेकर सीओ को आवेदन दिया है। वार्ड संख्या 23 में बाढ़ राहत राशि लेने वालों में उप मुख्य पार्षद की पत्नी नसरीन सुल्ताना, पुत्र अमीर फैसल, पति पत्नी क्रमशा मरियम खातून मुजीबुर्रहमान, श्रवण और प्रभा देवी, मीना देवी और कन्हैया लाल, अविवाहितों में सुमित कुमार, प्रियंका कुमारी, चंचल कुमारी आदि का नाम शामिल है। हालांकि नप के उप मुख्य पार्षद मोतीउर रहमान ने इस मामले में आवेदन देकर अपनी पत्नी एवं पुत्र के खाते से रुपए वापस करने एवं नाजिर रसीद देने का आग्रह किया है । उप मुख्य पार्षद ने कहा कि सर्वेक्षण के समय वह दिल्ली में थे। उनको इस बात की जानकारी नहीं थी की उनके पुत्र पत्नी के खाते में राहत राशि भेजी गयी है। जब उसके पुत्र के खाते में रुपया आया और उसे जानकारी मिली तो उन्होंने शीघ्र आवेदन देकर इसे गलत बताते हुए खाते से रुपया वापस करने का आग्रह किया। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुमन कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालय से सूची आने का इंतजार है। सूची आते ही मामलों की जांच कर सूची में सुधार किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने यह भी कहा कि उप मुख्य पार्षद ने खुद आवेदन देकर पत्नी व बेटे के खाते से राहत राशि वापस करने की बात कही है। राहत राशि नहीं मिलने से महिलाओं का प्रदर्शन: फारबिसगंज। औराही पूरब पंचायत के बाढ़ पीड़ितों को लंबे समय बीत जाने के बाद भी आजतक बाढ़ सहाय राशि नही मिलने के बाद गुरुवार को सब्र का बांध टूट गया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में महादलित महिलाएं अंचल कार्यालय पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दुखनी देवी, उमा देवी, कविता देवी, फुल्की देवी, तारा देवी, शिला देवी, राधा देवी, मंचन देवी, बिमला देवी, पूनम देवी, मकाईया देवी, झलिया देवी, पुरनी देवी, सरोज देवी, कारी देवी, ममता देवी, गुलबिया देवी, मीना देवी सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौजूद थी। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि श्याम कुमार ततमा और जिप सदस्य दिलीप पटेल ने कहा कि पूर्णरूप से बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के खाते में राहत राशि नही गया है। जबकि अन्य पंचायतों में शत प्रतिशत चला गया है। लोगों ने कहा कि प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लेता है तो जनांदोलन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें