हल्की बारिश में ही रानीगंज नपं के कई गली-मोहल्ले झील में हो जाते है तब्दील

Apr 06, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत के बंगाली टोले में लगने वाले भीषण जलजमाव

हल्की बारिश में ही रानीगंज नपं के कई गली-मोहल्ले झील में हो जाते है तब्दील

रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत के बंगाली टोले में लगने वाले भीषण जलजमाव से अबतक मुक्ति नहीं मिल सकी। हल्की सी बारिश होने पर भी बंगाली टोले में भीषण जलजमाव होने लगता है। यहां के लोग लगभग एक दशक से अधिक समय से बरसात के महीनों में जलजमाव का दंश झेल रहे है। यहां के सैकड़ों लोग चुनाव के समय में कई बार जलजमाव को लेकर न सिर्फ प्रदर्शन कर चुके है बल्कि बकायदा बैनर पोस्टर के साथ वोट बहिष्कार की घोषणा भी कर चुके है। जलजमाव को लेकर लोगों के लगातार विरोध के बाद बंगाली टोला जाने वाली जो पहले कच्ची सड़क थी, बीते डेढ़ साल पक्की सड़क भी बनाई गयी।

पक्की सड़क बनने के बाद यहां के लोगों को लगने लगा था कि अब जलजमाव से मुक्ति मिल जायेगी। लेकिन इधर दो दिन पहले हुई हल्की सी बारिश में ही भीषण जलजमाव की स्थिति बन गयी। स्थानीय ग्रामीण राजू ठाकुर, सुधीर ठाकुर, रेखा देवी, सीता देवी, मीणा देवी, संध्या देवी, प्रीति देवी, ललिता देवी, कंचन देवी, रीना देवी, पिंकी देवी, निशा कुमारी, पम्पी कुमारी, मीणा देवी, रतनी देवी, आदि ने बताया कि इस सड़क से हमलोगों को रोजाना आना जाना रहता है। बंगाली टोला जाने वाली सड़क में वीरेंद्र नायक के घर से देवदत्त साह के घर तक करीब 500 फिट की दूरी में तीन से चार फीट तक पानी सालोभर लगा रहता है, हल्की सी भी बारिश होने पर पानी का जमाव हो जाता है, सड़क में बड़े बड़े गड्ढे में पानी भर जाने के कारण आये दिन लोग बाइक से गिरकर घायल हो जाते है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।घर के आगे में जलजमाव होने के काऱण दुर्गंध से घर से निकलना मुश्किल हो जाता है पानी के जमाव के कारण विषधर सांप घर मे घूस जाते है। लोगों ने कहा कि जबतक यहां नाला नहीं बनेगा तबतक यहां के हमलोगों को जलजमाव का दंश झेलना पड़ेगा। नपं ईओ सचिन कुमार ने बताया कि रानीगंज में चार पांच जगहो पर नाला निर्माण का योजना बनकर तैयार है। जल्द ही रानीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर किया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।