पलासी से मदनपुर जाने वाली सड़क जर्जर

पलासी से मदनपुर जाने वाली सड़क जर्जर

संक्षेप:

लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी पलासी, (ए.सं.) पलासी से मदनपुर जाने वाली सड़क

Oct 20, 2025 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी पलासी, (ए.सं.) पलासी से मदनपुर जाने वाली सड़क जगह जगह जर्जर रहने के कारण आम लोगों को आवाजाही करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। खास कर बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे में पानी भड़ जाने लोगों को आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। पलासी बाजार के समीप मांझी टोला के पास सड़क गड्ढे में तब्दील है, जहां हमेशा जलजमाव की समस्या बनी रहती है। वहीं जोगजान भाग के पोखर के पास सड़क का रेन कट रहने से आये दिन दुर्घटना की अंदेशा बनी रहती है। वही डेहटी चौक से पहले बने पुलिया के एक साइड अप्रोच क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का अंदेशा लगा रहता हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मार्ग से दो पहिया के अलावे चार पहिया वाहन को भी हिचकोले लेकर गुजरना पड़ता है, जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का अररिया, पूर्णिया,, फॉरबिसगंज,जोगबनी, सिकटी आदि जगहों पर जाना पड़ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर जोगजान भाग के समीप निर्माणधीन पुलिया अधर में लटका है। उदघाटन के चार वर्ष बाद में अपूर्ण है, जो अबतक नही बन पाया है। हालांकि अपूर्ण पुलिया के बगल डायवर्सन बनाकर आवाजाही के लायक बनाया गया है। उक्त जगहों पर कई बार दुर्घटना हो चुकी है। इस मार्ग पर बने पुलिया को पूर्ण करने की मांग बराबर उठती रही है लेकिन अभी तक विभाग के कान में जू नही रेंग रहा है। समाज सेवी तौफीक आलम, परवेज आलम, ममनून आलम मोहम्मद आबिद आदि ने बताया कि जोगजानभाग के समीप बने अपूर्ण पुलिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की हैं।