
रानीगंज में लगता है महाजाम, रोजाना जाम के कारण लोग होते हैं परेशान
रानीगंज में काली मंदिर चौक पर सबसे ज्यादा सड़क जाम की समस्या है। अघोषित ऑटो और बस स्टैंड के कारण ब्लॉक चौक, भरगामा मोड़, और हॉस्पिटल चौक पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे साइन बोर्ड लगाने से भी जाम और बढ़ रहा है। पुलिस की तैनाती के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
रानीगंज। एक संवाददाता यूं तो रानीगंज में सबसे ज्यादा सड़क जाम की स्थिति काली मंदिर चौक पर बनी रहती है लेकिन रानीगंज के चार पांच जगहों पर अघोषित ऑटो व बस स्टैंड बनने के कारण इन जगहों पर भी भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। रानीगंज के ब्लॉक चौक, भरगामा मोड़, हॉस्पिटल चौक आदि जगहों पर अघोषित ऑटो स्टैंड बनने के कारण दिनभर सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है। रानीगंज के ब्लॉक चौक पर सबसे ज्यादा सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है। ब्लॉक चौक पर अररिया, गितवास, बौसीं, बसेटी के लिए रोजाना सेकडों ऑटो खुलती है। इन जगहों पर लगभग सभी ऑटो यत्र तत्र लगी रहती है।
आधे से अधिक ऑटो चालक सड़क के आधे से अधिक हिस्सों पर ऑटो को लगाकर रखते है। जिसके कारण सड़कों पर दिनभर जाम लगी रहती है। अररिया की और जाने वाले ऑटो के साथ साथ ब्लॉक चौक पर सहरसा, सुपौल, आदि जगहों पर जाने वाली बसें भी यहां पर घंटो तक लगी रहती है। कमोवेश यही हाल रानीगंज के भरगामा मोड़ के समीप लगी रहती है। रानीगंज के भरगामा मोड़ पर भरगामा, रेशमलाल चौक, जगता, परसाहाट, बेलसरा आदि जगहो के लिए सेकडों की संख्या में ऑटो लगी रहती है। इनके आलावे इन जगहों पर सड़क किनारे बिल्कुल सटे दुकानें होने के कारण दुकानदार अपने दुकान की साइन बोर्ड सड़क किनारे सटाकर रखते है। जिससे गाड़ियों को सड़क पर साइड लेने में काफी दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि रानीगंज बाजार से अतिक्रमण को हटाना बेहद जरूरी है। इधर रानीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि काली मंदिर चौक, भरगामा मोड़ व नो एंट्री पॉइंट पर पुलिस बल की तैनाती रहती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




