Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSevere Rain Causes Road Collapse on Narpatganj Highway Delays Repairs
  नरपतगंज में चौथे दिन भी नहीं हो सका फोरलेन  का मरम्मत।

नरपतगंज में चौथे दिन भी नहीं हो सका फोरलेन का मरम्मत।

संक्षेप:

नरपतगंज फोरलेन हाईवे पर बारिश के कारण एक लेन धंस गई है। चार दिन से सड़क की मरम्मती में कोई प्रगति नहीं हुई है, केवल गड्ढे में मिट्टी डाली गई है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि काम जारी है, लेकिन...

Thu, 9 Oct 2025 03:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज फोरलेन हाईवे पर शनिवार की रात्रि हुए भीषण बारिश के बाद एक लेन की सड़क धंस जाने के बाद पिछले चार दिनों से लगातार एक ही लेने पर दोनों और की गाड़ियों का परिचालन होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अचरज को इस बात का है कि करीब 20 फीट गड्ढे की मरम्मती करने में चार दिन बाद भी नहीं अभी तक सफल नहीं हो सकी है। बुधवार की संध्या तक सिर्फ गड्ढे में मिट्टी डाला गया था। हालांकि उक्त स्थल पर अभी तक काम चल रहा है लेकिन चार दिन भी बाद भी सड़क की पूरी तरह मरम्मती नहीं हो पाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहे है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक लेन पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। 24 घंटे एक ही लाइन पर गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा था कि 24 घंटे के अंदर काम को पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन अभी तक बारिश के कारण बने गड्ढे में सिर्फ मिट्टी का काम भी पूरा नहीं हो सका है। इस संदर्भ में फारबिसगंज एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने बताया कि एनएचएआई के कर्मी लगातार कार्य कर रहे है। जल्द ही हाईवे को दुरुस्त करवाने की बात कही।