Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSevere Cold Hits Araria Patients Struggle for Warmth in Hospitals
सरकारी अस्पतालों में भी ठंड से ठिठुर रहे मरीज, जिम्मेदार उदासीन

सरकारी अस्पतालों में भी ठंड से ठिठुर रहे मरीज, जिम्मेदार उदासीन

संक्षेप:

अररिया में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड चल रही है, जिससे बुजुर्ग और बच्चों के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी हो रही है। कुछ अस्पतालों में कंबल की कमी और टूटी खिड़कियों के कारण ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Jan 09, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, निज प्रतिनिधि पिछले कई दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुजुर्ग और बच्चों के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है। जिला मुख्यालय स्थित मॉडल अस्पताल में तो मरीजों के लिए रूम हीटर से लेकर कंबल तक उपलब्ध है लेकिन दूसरे अस्पतालों में मरीज ठंड से ठिठुर रहे हैं। जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों को पर्याप्त मात्रा में कंबल नहीं मिल रहा है जिसके कारण अस्पतालों में मरीज को ठंड से राहत पाने में दिक्कतें हो रही है। सरकारी कार्यालयों में रूम हीटर का प्रयोग होने लगा है लेकिन मरीजों की परेशानी दूर नहीं हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भीषण ठंड चल रहा है लेकिन अबतक शत प्रतिशत अस्पतालों में पर्याप्त कंबल नहीं मिलने की बात कही जा रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति तो और बद से बद्तर है। मरीजों को अपने घर से लाये गर्म वस्त्रों से ही काम चलाना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक पिछले साल के बचे हुए कंबल से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। सभी वार्ड प्रभारियों कंबल उपलब्ध करा दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में टूटी-फूटी खिड़की मरीजों के लिये बनी मुसीबत: ग्रामीण क्षेत्र के अलग अलग अस्पतालों के विभिन्न वार्डों की टूटी-फूटी खिड़कियां मरीजों के लिए मुसीबत बन गयी है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को एक तो पर्याप्त मात्रा में कंबल नहीं मिल रहा है ऊपर से टूटी फूटी खिड़कियों से आने वाली ठंडी हवा व कोहरा मरीजों के जान लेने पर तुली है। हिन्दुस्तान पड़ताल में मरीजों ने बताया कि कंबल नहीं मिलने से रात-रातभर या तो ठिठुर कर रातें गुजारनी पड़ती है। कुछ मरीज तो अपने घर से कंबल लेकर आयी थी लेकिन कुछ के पास गर्म वस्त्र नहीं थे। ऐसे मरीजों को चिंता सता रही थी कि अब रात कैसे कटेगी। बोले अस्पताल में भर्ती मरीज: जिले के अलग अलग अस्पतालों में इलाज कराने कराने पहुंची मरीजों ने बताया कि कंबल नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसमें से कुछ मरीज तो घर से कंबल आदि लेकर आयी थी लेकिन कुछ के पास गर्म वस्त्र नहीं दिखी। क्या कहते हैं अधिकारी: इस संबंध में सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डा राजेंद्र कुमार ने बताया कि मॉडल अस्पताल में मरीज के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। रूम हीटर से लेकर कंबल तक पर्याप्त मात्रा में है। ठंड को लेकर मरीजों की विशेष देखभाल की जा रही है। खासकर बुजुर्ग मरीजों पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति की फंड से कमल की खरीद होनी है। इसको लेकर पूर्व में ही अस्पतालों दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है।