Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSevere Cold Grips Raniganj Market Activity Declines Laborers Struggle
दोपहर में धूप निकली पर कनकनी से नहीं मिली राहत

दोपहर में धूप निकली पर कनकनी से नहीं मिली राहत

संक्षेप:

रानीगंज में पिछले कई दिनों से ठंड से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को थोड़ी धूप निकली, लेकिन ठंड और कनकनी जारी रही। दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से बिक्री बहुत कम है। मजदूरों को भी दिहाड़ी नहीं मिल रही, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Jan 09, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

रानीगंज। एक संवाददाता। बीते कई दिनों से जारी ठंड से अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि गुरुवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन जरूर हुए लेकिन धूप निकलने के बाबजूद ठंड व कनकनी बरकरार रही। लगातार चल रही पछुवा हवा ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सुबह के दस बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद जब हल्की धूप निकली तब कुछ देर के लिए बाजारों में रौनक आयी। हालांकि कुछ देर के बाद शाम ढलते ढलते बाजारों में कम लोग ही दिखाई देने लगे। रानीगंज बाजार के दुकानदार अमित महतो, अवेश आजाद, आनंद कुमार आदि ने बताया कि ठंड के कारण बीते एक पखवाड़े से दुकानदारी न के बराबर हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भीषण ठंड में दिनभर दुकान खोलकर ग्राहको का इंजतार करते है लेकिन दुकानो में एक्का दुक्का ग्राहक ही पहुंचते है। कमोवेश यही हाल देंनिक मजदूरी करने आये मजदूरों का है। गुरुवार सुबह भीषण ठंड में रानीगंज काली मंदिर चौक पर खड़े मजदूरों ने बताया कि हमलोगों को दिहाड़ी नहीं मिल रही है। मजदूरों का कहना है की एक तो भीषण ठंड ऊपर से खरमास के कारण लोग घरों आदि का काम शुरू नहीं कर रहे है। जिसके कारण इस भीषण ठंड में गांव से रानीगंज आना पड़ता है। इसके बाद मजदूरी नहीं मिलने पर वापस घर जाना पड़ रहा है। रानीगंज काली मंदिर चौक आदि पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण मजदूरों के साथ साथ बस ऑटो पकड़ने आने यात्री भी ठंड से ठिठुरते दिखे।