घने कोहरे से ढका रहा शहर, अचानक ठंड का बढ़ा प्रकोप
अररिया जिले में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को सुबह के समय लोग कड़ाके की ठंड से परेशान नजर आए। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही और सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। हालांकि, दिन के करीब दस बजे मौसम साफ हो गया। अगले दो-तीन दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं है।

अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में घने कोहरे के साथ एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को अररिया जिला घने कोहरे की चादर से ढका रहा। सुबह के वक्त जब लोगों की नींद खुली तो उन्हें फिर कड़ाके की ठंड से सामना हो गया। ठंड से लोग परेशान नजर आये। वहीं कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ जिले में ठंड का असर फिर बढ़ गया। सोमवार की सुबह लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। खासकर सुबह के वक्त सड़कों पर वाहन की रफ्तार धीमी रही। हाईवे पर सभी प्रकार के वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए।
हालांकि दिन के करीब दस बजे के बाद मौसम साफ हो गया। सुबह के वक्त कोहरा इतना बढ़ गया कि सड़कों की पट्टी भी सही तरीके से दिखाई नहीं पड़ रही थी। इस कारण वाहन चालक परेशान दिखे। सोमवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 13 डिसे दर्ज की गई। सोमवार की सुबह करीब दस बजे के आसपास धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ठंड बढ़ने के चलते सुबह के वक्त लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। ठंड से बचाव के लिये लोग गर्म वस्त्रों में लिपटे नजर आये। धूप निकलने के बाद शहर के अलग-अलग जगहों पर धूप सेंकते नजर आये। हालांकि शाम के वक्त कोहरे का कहर तो कम रहा मगर हल्की पछुआ हवा चलने के कारण मौसम में गलन बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में अगले दो तीन दिनों तक लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



