मारपीट में महिला समेत सात घायल
Mar 01, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
पलासी के उरलाहा गांव में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को खतरे से बाहर बताया।

पलासी (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के उरलाहा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिलाओं सहित सात व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में मैना टोला की शाहीन, चांदनी, बलुआ कालियागंज के असलेमा खातून, बेनी के फेकनी देवी, गरहड़ा की बबली, बेलसरी के शंकर व डेहटी के साकिब शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



