Araria News: दो बाइक के बीच टक्कर में युवक जख्मी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अररियाAraria News: अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग पर दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से उसे सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक का नाम अफरोज बताया गया है।

Araria News: अररिया। एक संवाददाता अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग स्थित पॉलिटेक्निक के समीप दो बाइक के बीच हुई चक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक अफरोज बताया जा रहा है।


