ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाबाढ़ के समय ऊंचे स्थल को 39 जगहों का चयन

बाढ़ के समय ऊंचे स्थल को 39 जगहों का चयन

बाढ़ के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी जारों से चल रही है। इस संबंध में सीओ विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाढ़ को देखते हुए प्रशासननिक तैयारी पूरी कर ली गई है। खाद भंडारण के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित...

बाढ़ के समय ऊंचे स्थल को 39 जगहों का चयन
हिन्दुस्तान टीम,अररियाWed, 04 Jul 2018 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी जारों से चल रही है। इस संबंध में सीओ विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाढ़ को देखते हुए प्रशासननिक तैयारी पूरी कर ली गई है। खाद भंडारण के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन, पंचायत सरकार भवन व उच्च विद्यालय कुर्साकांटा का चयन किया गया है। इसके अलावे ऊंचे शरण स्थल के रुप में सभी तैरह पंचायत के 39 जगहों, बाढ़ सहायता शिविर के लिए 37, पशु धन बचाव के लिए 17, हैली पैड के लिए तीन जगहों का चयन किया गया है।

इसके लिए सात सरकारी नाव की व्यवस्था की गई है। जिन जगहों पर नाव की व्यवस्था की गई है उनमें टेढ़ी नदी फकीरना से चिकनी, बकरा नदी में कदमकोला से असराहा व खुटहरा में इस पार से उस पार, बरजान नदी में कदमघाट से चिकनी तक, परमान नदी में सौता से रमैय तक व टेढ़ी नदी में सिझुआ से लक्ष्मीपुर तक नाव की व्यवस्था की गई है। जरूरत के अनुसार अन्य जगहों पर भी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पोलिथीन सीट के लिए जिला प्रशासन से मांग की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें