Araria News: दुकानदारों, व्यापारियों और आम पब्लिक की परेशानियों के प्रति एसबीआई संवेदनशील

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: अररिया एसबीआई मुख्य शाखा में शुक्रवार को सिक्का वितरण कार्यक्रम सह विनिमय मेला आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य दुकानदारों और आम जनता को नए और चमचमते सिक्के व छोटे नोट उपलब्ध कराना है। मुख्य शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि एसबीआई इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से लोगों की परेशानियों के प्रति संवेदनशील है।

Araria News: दुकानदारों, व्यापारियों और आम पब्लिक की परेशानियों के प्रति एसबीआई संवेदनशील

Araria News: विनिमय मेला: दुकानदारों, व्यापारियों और आम पब्लिक की परेशानियों के प्रति एसबीआई संवेदनशील अररिया एसबीआई मुख्य शाखा में सिक्का वितरण कार्यक्रम सह विनिमय मेले का आयोजन ₹1, ₹2, ₹5, 10 और ₹20 के नए और चमचमते ले सकते हैं सिक्के

कार्यक्रम का आयोजन

अररिया, वरीय संवाददाता भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा अररिया में शुक्रवार को सिक्का वितरण कार्यक्रम सह विनिमय मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य शाखा प्रबंधक राजीव कुमार उप शाखा प्रबंधक जितेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों, ग्राहकों व रिटायर बैंक अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर मुख्य शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक निर्देशानुसार समय-समय पर इस तरह के आयोजन किया जाते हैं। बताया कि दुकानदारों, व्यापारियों व आम पब्लिक की परेशानियों के प्रति एसबीआई संवेदनशील है।

सिक्का वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य

सिक्का वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन दुकानदारों, कारोबारियों व आम जनता को आसानी से सिक्के और छोटे नोट उपलब्ध कराना है। लोग जागरूक हों और वे ज्यादा से ज्यादा फायदा ले सके, इसलिए इस तरह का आयोजन किया गया है। बताया कि सिक्के का लाइफ 15 से 20 साल होता है। बताया कि नये सिक्के के साथ नये नोट भी हैं। इस सिक्का विनिमय मेला के जरिये एसबीआई समय-समय विशेष मेले लगाए जाते हैं, ताकि आम जनता ₹1, ₹2, ₹5, 10 और ₹20 के नए और चमचमते सिक्के प्राप्त कर सकें। बताया कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मेन ब्रांच हमेशा सिक्कों के वितरण में हमेशा अग्रणी रही है और व्यापारियों को निरंतर सहयोग व सुविधा प्रदान करती रही है। यहां आप कटे-फटे नोट के साथ सिक्के भी बदल सकते हैं।

मुख्य व्यक्ति उपस्थित थे

मौके पर मुख्य शाखा प्रबंधक राजीव कुमार, उप शाखा प्रबंधक जितेंद्र चौधरी के अलावा बैंककर्मी संतोष राहुल, रोहित कश्यप, तरुण कुमार, विवेक कुमार सहित विजय कुमार, नागेन्द्र ठाकुर, दीपक सहगल, ग्राहक कमल सिंह जैन आदि मौजूद थे। अररिया फोटो: सिक्का वितरण कार्यक्रम सह विनिमय मेले का शुभारंभ करते बैंक प्रबंधक व अन्य।

सामान्य प्रश्न

अररिया में सिक्का वितरण कार्यक्रम का आयोजन कब किया गया?
अररिया में सिक्का वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।