
नरपतगंज: राष्ट्रीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष बने संतोष सिंह
नरपतगंज प्रखंड के पिठौरा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह को श्री करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने अररिया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने धर्म की रक्षा और समाज के उत्थान के...
नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पिठौरा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह को श्री करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने अररिया जिलाध्यक्ष पद का कमान सौंपा। एक सभा में विधिवत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह धर्म की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। सभी को एक साथ लेकर चलने की बात कही उन्होंने कहा कि आज के समय में संगठित होकर ही समाज का उत्थान किया जा सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया संतोष सिंह को जिलाध्यक्ष बनने पर स्थानीय सत्यम सिंह, पवन सिंह, रंजन सिंह, पिंटू सिंह, चुन्ना सिंह, विनोद सिंह, अश्वनी कुमार, दिलीप सिंह आदि ने बधाई दी है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




