ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियासंत निरंकारी मिशन ने मनाया समर्पण दिवस

संत निरंकारी मिशन ने मनाया समर्पण दिवस

स्थानीय कॉलेज के पास संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रागंण में सोमवार को निरंकारी भक्तों द्वारा समर्पण दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का अध्यक्षता सिलीगुड़ी से आए संत अजय सिंह ने किया। इस मौके पर उपस्थित...

संत निरंकारी मिशन ने मनाया समर्पण दिवस
हिन्दुस्तान टीम,अररियाMon, 13 May 2019 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय कॉलेज के पास संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रागंण में सोमवार को निरंकारी भक्तों द्वारा समर्पण दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का अध्यक्षता सिलीगुड़ी से आए संत अजय सिंह ने किया। इस मौके पर उपस्थित संत निरंकारी मिशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए संत अजय सिंह ने कहा कि आज के दिन ही निरंकारी मिशन के चौथे सतगुरु परम पूज्य बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जिन्हें समस्त विश्व में निरंकारी बाबा के नाम से जाना जाता था।

वे 13 मई 2016 को कनाडा के मोंट्रियल शहर में हुई सड़क दुर्घटना में ब्रह्मलीन हो गए थे। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जो उस समय के मसीहा थे, उनकी श्रद्धांजलि में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज वास्तव में करुणा दया सहनशीलता, शांति व सत्य के मसीहा थे। मौके पर हरियाणा से परम पूज्य महात्मा मोहन लाल बंसल जी ने सतगुरु के बताये मार्गों पर चलने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में फारबिसगंज सहित आसपास के क्षेत्रों यथा राघोपुर, पचीरा, रानीगंज विस्टोरिया, होजरी, रघुनाथपुर, स्मॉल पचरा, फुलकाहा, अड़राहा, निर्मली पसराहा, नरपतगंज, रंगदाहा—मझुवा सहित पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में अनुयायियों व संत महापुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर बरौनी क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक समदर्शी जी ने सभी सेवादारों का आभार प्रकट किया। स्थानीय शाखा संयोजक कमल किशोर सिंह ने आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत लंगर—प्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय सेवा दल के रवि शंकर, सपना, रश्मि, मंजू, रघुवीर, धीरज, शिवनारायण, पवन, कंचन, कामिनी, शकुंतला, कविता आदि सक्रिय रूप से मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें