
सहरसा: हत्या व गोलीकांड मामले का अब तक खुलासा नहीं
सहरसा, नगर संवाददाता बीते सप्ताह 24 नवंबर को बाइक सवार अपराधियों ने खनन विभाग
सहरसा, नगर संवाददाता बीते सप्ताह 24 नवंबर को बाइक सवार अपराधियों ने खनन विभाग में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले का अभी तक उद्भेदन नहीं हो सका है। लगातार छापेमारी, कार्रवाई के बाद भी पुलिस के लिए हत्याकांड का खुलासा करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। मृतक मृत्युंजय कुमार खनन विभाग जमुई में डाटा ऑरेटर के रूप में कार्यरत थे बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव के वार्ड 4 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार सोमवार 24 नवंबर की शाम करीब छह बजे अपने गांव से सदर थाना क्षेत्र के संतनगर स्थित घर आ रहे थे।
गांव से शहर आने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मत्स्यगंधा से पहले जरसैन गांव के पास गोली मार दी।जख्मी को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया इस। जहां अगले दिन पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। छात्र गोलीकांड का भी खुलासा नहीं :वहीं बिहरा थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की शाम सहरसा विशनपुर मेनहा रोड में बदमाशों ने एमएड के छात्र को गोली मार घायल कर दिया। इस मामले में भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। युवक को दो गोलियां लगीं।मामले में पुलिस छानबीन कर रही है ।घायल छात्र नीरज कुमार मिश्रा (32 वर्ष) सुपौल के जगतपुर वार्ड-10 का रहने वाला है। एमएड सीटीई तीसरे वर्ष का छात्र नीरज प्रशिक्षण लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। विशनपुर पेट्रोल पंप से आगे बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट समझ लूटपाट की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोलियां उसकी जांघ में लगीं। इसके बाद बदमाश भाग निकले। घटना के बाद पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला। जबकि मौके से पुलिस को एक काले रंग का मफलर भी मिला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




