आरटीपीएस कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

Apr 07, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरटीपीएस कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जाति, आवासीय, आय और राशन कार्ड सहित ऑनलाइन आवेदनों का विवरण से विश्लेषण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित आवेदनों को शीघ्र निष्पादित किया जाए और काउंटर पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

आरटीपीएस कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

अररिया, संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष से जिले के सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जाति, आवासीय, आय, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों, विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि काउंटर पर जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की संख्या बढ़ाया जाय। इसके काउंटर पर लोगों को आवेदन करने संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी काउंटरों के कार्यपालक सहायकों का जन परिचय आईडी एक्टिवेट करने का निर्देश दिया गया।

ऑनलाइन सर्विस प्लस पोर्टल के तहत जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित आवेदन यथा शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। राशन कार्ड की ऑनलाइन सेवा की समीक्षा में पाया गया कि एमओ स्तर पर अररिया, भरगामा, पलासी एवं रानीगंज सहित कई प्रखंडों में आवेदन लंबित है। जिसे अविलंब निष्पादित करने निर्देश दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सीडीपीओ स्तर पर लंबित मामले को प्राथमिकता से निष्पादित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पंचायतों में भी आरटीपीएस केंद्रों का सुचारू रूप से संचालन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जाति निवास, आय एवं अन्य आवेदन प्राप्त किया जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आम जनता को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।