पार्शल वितरण कर्ता से हथियार के बल पर आठ हजार रुपये छीने
पलासी के भीमा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक से पिस्टल दिखाकर आठ हजार रुपये नकद और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित पप्पू कुमार यादव ने पलासी थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना शुक्रवार दोपहर को बगीचा के निकट हुई, जहां अपराधियों ने बाइक रोककर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलासी (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के भीमा गांव स्थित बगीचा के समीप बीते शुक्रवार अपराह्न अज्ञात अपराधियों ने बाइक से पार्शल वितरण करने गये युवक से पिस्टल का भय दिखाकर आठ हजार रुपये नकदी सहित मोबाईल छिनतई की घटना सामने आया है। इस मामले में पीड़ित भतोंजा गांव निवासी पप्पू कुमार यादव पलासी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि बीते शुक्रवार अपराह्न करीब पौने दो बजे पार्शल वितरण करने भीमा गया हुआ था। इस क्रम में बगीचा के समीप एक व्यक्ति प्लेटिना बाइक पर सवार था, जबकि दो व्यक्ति मुंह पर गमछा लपेटे हुए था।
उक्त अपराधियों ने जबरन बाइक रोककर पिस्टल का भय दिखाते हुए जेब से आठ हजार रुपये नकदी, मोबाईल व बाइक की चाबी ले लिया। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



