Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRoad Widening Project in Bahadurganj New Construction After Decades
किशनगंज: एलआरपी चौक से डाक बंगला तक सड़क चौड़ीकरण कार्य गति पकड़ा

किशनगंज: एलआरपी चौक से डाक बंगला तक सड़क चौड़ीकरण कार्य गति पकड़ा

संक्षेप: बहादुरगंज में एलआरपी चौक से डाक बंगला तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। यह परियोजना 1970 के दशक में बने पुल के ध्वस्त होने के बाद शुरू हुई है। स्थानीय लोगों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी को लेकर उत्साह है और इससे सड़क जाम की समस्या के हल की उम्मीद की जा रही है।

Tue, 18 Nov 2025 05:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

सत्तर के दशक में बने पुल को धाराशाही कर नया निर्माण की तैयारी बहादुरगंज। निज संवाददाता स्टेट हाइवे 99 के अधीन एलआरपी चौक बहादुरगंज से हडवाडांगा तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य गति पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार एलआरपी चौक से डाक बंगला बहादुरगंज तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माणाधीन चौड़ीकरण कार्य डिभाइडर के साथ संपन्न होने के बाद सड़क जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान निकलना तय माना जा रहा है। तत्कालीन जिलाधिकारी तुषार सिंघला के पहल पर एलआरपी चौक से डाक बंगला तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य को डिभाइडर के साथ संपन्न कराने की कवायद रंग लाने लगी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एल आरपी चौक बहादुरगंज से डाक बंगला तक तीन किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य डिभाइडर के साथ जारी रहने एवं डाक बंगला से हडवाडांगा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य तीव्र गति से जारी रहने के बाद बहादुरगंज एवं दिघलबैंक प्रखंड वासियों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का सपना पूर्ण होने से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि वर्ष 1970-71 में पीडब्ल्यूडी द्वारा डाक बंगला तक अस्सी फीट चौड़ी जमीन अधिग्रहण किया गया था। उक्त पथ का दशकों बाद स्टेट हाइवे में शामिल होने के बाद डिभाइडर के साथ निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को लेकर नगर वासियों में खासा उत्साह व्याप्त है। वहीं सत्तर के दशक में बाजार समिति के निकट बना पुल धाराशाही कर नया निर्माण होने से एल आरपी चौक से लेकर झांसी रानी चौक होकर डाक बंगला तक डेढ़ मीटर डिभाइडर के साथ निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से सड़क जाम से जुड़ी समस्या का समाधान में मददगार साबित होगा।