Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRJD President Mangni Lal Mandal Welcomed at Raniganj Kali Temple Chowk
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का राजद कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का राजद कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

संक्षेप:

रानीगंज काली मंदिर चौक पर फूल माला पहनाकर किया स्वागत रानीगंज। एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता

Sep 08, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

रानीगंज काली मंदिर चौक पर फूल माला पहनाकर किया स्वागत रानीगंज। एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल रविवार को सड़क मार्ग से रानीगंज होकर पटना जाने के दौरान रानीगंज काली मंदिर चौक पर कुछ देर रुके। इस दौरान राजद के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का अंगवस्त्र व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष के रानीगंज होकर गुजरने की सूचना पर पहले से ही सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं का जत्था काली मंदिर चौक पर पहूंचकर राजद के झंडे के साथ लालू यादव व तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस बार रानीगंज विधानसभा से राजद का प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेगा साथ ही बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी। इस मौके पर राजद के पूर्व प्रत्याशी अविनाश मंगलम, युवा राजद जिलाध्यक्ष बशीरुद्दीन, सुनील सिंह, कुंदन मेहता, पवन देव यादव, अमर यादव, सूरज यादव, नयन मेहता, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।