राजस्व कर्मचारी की हड़ताल से भूमि धारक परेशान

Feb 28, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

कुर्साकांटा में राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे दाखिल खारिज और अन्य काम प्रभावित हुए हैं। किसानों और भूमि धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंचल कार्यालय में सैकड़ों मामले लंबित हैं, जिससे रोजाना दफ्तरों का चक्कर लगाना मजबूरी बन गई है।

राजस्व कर्मचारी की हड़ताल से भूमि धारक परेशान

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से दाखिल खारिज, परिर्माजन सहित अन्य काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे किसानों व भूमि धारकों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में पिछले सात फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी है। किसान अखिलेश झा, नित्यानन्द राय, गणेश यादव, फिरोज आलम आदि ने बताया कि अंचल कार्यालय में सैकड़ों दाखिल खारिज सहित अन्य मामले लंबित हैं। जमीन की खरीद विक्री, दाखिल खारिज व उससे जुड़े बैंकिंग व सरकारी कार्य अटक जाने से रोजना कार्यालयों के चक्क्र लगाना मजबूरी हो गयी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।