राजस्व कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

रानीगंज में राजस्व कर्मचारियों ने सारण जिले के एक राजस्व कर्मचारी असलम अंसारी के गोली लगने के मामले में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासन से अपराधियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की। यह घटना रविवार को भगवानपुर अंचल में हुई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।

राजस्व कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

रानीगंज, एक संवाददाता। सोमवार को रानीगंज प्रखंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप राजस्व कर्मचारियों ने सारण जिले के एक राजस्व कर्मचारी को गोली मार कर घायल करने के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे राजस्व कर्मचारियों में संतोष राम, राकेश कुमार, दीपक कुमार, रेणु चौरसिया, रविन्द्र कुमार सिन्हा, पिंटू केशरी, अलगू गौंड,पवन कुमार, रौशन कुमार, श्वेता कुमारी, धनंजय कुमार, गणेश पांडे,दीपक कुमार सिन्हा आदि ने बताया कि रविवार को सारण जिला के भगवानपुर अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी असलम अंसारी को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

राजस्व कर्मचारी को गोली मारे जाने से रानीगंज के राजस्व कर्मचारी में आक्रोश देखा जा रहा है। सभी राजस्व कर्मचारियों ने प्रशासन से अविलंब अपराधियों को गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का मांग किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।