Araria News: दो वर्षों बाद जलमीनार चालू, ग्रामीणों के बीच शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: फारबिसगंज के कुशहा गांव की जलमीनार दो सालों से बिजली की कमी के कारण बंद थी, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। अब बिजली बहाल होने से जलमीनार चालू हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। कार्यकर्ता मनोज गुप्ता ने स्थिति को सुधारने में मदद की।

Araria News:  दो वर्षों बाद जलमीनार चालू, ग्रामीणों के बीच शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू

Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड की औराही पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित कुशहा गांव में जल-नल योजना के तहत स्थापित जलमीनार करीब दो वर्षों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण बंद पड़ी थी। इससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद जलमीनार पुन: चालू हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।जानकारी के अनुसार, बिजली बिल के लगभग 45 हजार रुपये बकाया रहने के कारण जलमीनार की विद्युत आपूर्ति काट दी गई थी। इसके चलते पिछले दो वर्षों से पंचायत में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित थी और लोगों को पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा था।

इसी समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता ने पीएचईडी के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर जनहित में बंद पड़ी जलमीनार को शीघ्र चालू कराने की मांग की थी। आवेदन में उन्होंने बिजली बिल के बकाया के कारण जलापूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों की ओर विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराई। इसके बाद दो वर्षों से बंद पड़ी जलमीनार फिर से चालू हो गई और पंचायत में शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति शुरू हो गई। जलापूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों एवं इस दिशा में पहल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न नहीं होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।