जोगबनी में बदहाल बिजली की व्यवस्था लोगों में आक्रोश

Apr 05, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर

जोगबनी में बदहाल बिजली की व्यवस्था लोगों में आक्रोश

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय जोगबनी नागरिक मंच के मनोज साह सहित अन्य नागरिकों का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है लेकिन इस पर कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी स्पष्ट जानकारी देने को तैयार नहीं है। विभागीय कर्मचारियों की उदासीनता से स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। नागरिकों ने पदाधिकारियों से मांग की है कि समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाय।

इधर, बिजली विभाग के जेई ने बताया कि केवल मेंटेनेंस कार्य चल रहा है जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति जल्द ही सुचारु कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।