छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को पढ़ाया देशभक्ति का पाठ

Jan 25, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मटियारी पंचायत स्थित पाठशाला स्कूल ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें छात्रों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए और 'झांसी की रानी' पर नुक्कड़ नाटक किया। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और गणतंत्र दिवस का महत्व बताना था। शोभायात्रा विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए विद्यालय पहुंची।

छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को पढ़ाया देशभक्ति का पाठ

फारबिसगंज, एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय मटियारी पंचायत स्थित शिक्षण संस्थान 'पाठशाला' द्वारा शनिवार को भव्यता और उल्लास के साथ शहर में देशभक्ति शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल छात्रों ने शहर के विभिन्न चौक चोराहों पर एक से बढ़कर एक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शहर के मुख्य केंद्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 'झांसी की रानी' पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया तथा 'संदेशे आते हैं' जैसे लोकप्रिय गीतों पर नृत्य कर देश भक्ति की मिशाल कायम की। इस संबंध में पाठशाला स्कूल के निर्देशक पिंटू गोयल,विद्यालय की अध्यक्ष संगीता गोयल ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और जनता के बीच गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था।

इसका मुख्य विषय जनता को 'हर घर तिरंगा' के बारे में जागरूक करना था। शोभा यात्रा 'पाठशाला' से प्रारंभ होकर शहर में पोस्ट ऑफिस चौक, महाराजा अग्रसेन मार्ग,एसके रोड़, छुआ पट्टी,धर्मशाला,स्टेशन चौक, पटेल चौक होते हुए विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल छात्र छात्राओं ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर देशभक्ति नाटक,नृत्य प्रस्तुत कर राहगीरों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय की अध्यक्षा संगीता गोयल, निर्देशक पिंटू गोयल,प्रधानाचार्य रवि झा, स्काउट गाइड प्रशिक्षक एसएन सुमन,प्रबंधक अगिटांशु कर्मकार,सुबोध मंडल,शिक्षिका लीमा रॉय,स्वाति गोयल,राखी डागा,रक्षा अग्रवाल सहित समस्त शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;