ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियानरपतगंज फोरलेन पर मरम्मत शुरू

नरपतगंज फोरलेन पर मरम्मत शुरू

नरपतगंज फारबिसगंज एनएच 57 फोरलेन पर बरसात में हुए गड्ढों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि इन दिनों हो रहे बरसात के कारण नरपतगंज सीमावर्ती राजगंज से लेकर पलासी तक करीब 17 किलोमीटर क्षेत्र में...

नरपतगंज फोरलेन पर मरम्मत शुरू
हिन्दुस्तान टीम,अररियाThu, 02 Jul 2020 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

नरपतगंज फारबिसगंज एनएच 57 फोरलेन पर बरसात में हुए गड्ढों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि इन दिनों हो रहे बरसात के कारण नरपतगंज सीमावर्ती राजगंज से लेकर पलासी तक करीब 17 किलोमीटर क्षेत्र में फोरलेन पर दोनों तरफ की सड़कों पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर बड़े—बड़े गड्ढे हो गए थे।

जिस कारण आवाजाही में काफी परेशानी उत्पन्न हो रही थी। इस खबर को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस संदर्भ में हाईवे मैनेजर एसपी दुबे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्लांट बंद होने के कारण मटेरियल उपलब्ध नहीं होने से मरम्मत नहीं की जा सकी थी। प्लांट चालू होने के तुरंत बाद हाईवे के गड्ढों का मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नरपतगंज बाजार में अंडर पास में जलजमाव की समस्या को लेकर नाला की साफ—सफाई कर दी गई है। अंडरपास के नीचे भी कालीकरण करवाने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें