रविवार को भी पहुंचा 760 सिलेंडर, पहले से था 560
अररिया, वरीय संवाददाता। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध और पेट्रोलियम संकट

अररिया, वरीय संवाददाता। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध और पेट्रोलियम संकट के बावजूद अररिया शहर में नियमित रूप से रसोई गैस पहुंच रही है। यह बड़ी बात है। रविवार को भी 760 गैस सिलेंडर पहुंची। इसमें 400 स्टार गैस एजेंसी और 360 सिलेंडर निशान गैस एजेंसी के थे। निशान गैस एजेंसी के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि उनके पास 560 सिलेंडर शनिवार की बची थी। रविवार को 360 सिलेंडर पहुंचा। कुल 920 सिलेंडर का रविवार को वितरण शुरू किया गया। जो बचेगा उसका वितरण सोमवार को किया जाएगा। इधर स्टार गैस एजेंसी के मैनेजर प्रभाकर मंदिलवार ने बताया कि रविवार को उनके यहां 400 सिलेंडर पहुंचा है।
सहायक केंद्र के जरिए वितरण किया जा रहा है। बताया कि गैस को लेकर फिलहाल अफरातफरी थम सी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


