
अनाज काटे जाने से नाराज लाभुकों ने किया हंगामा और प्रदर्शन
शंकरपुर पंचायत के मेंहदीपुर वार्ड एक और मैगरा वार्ड दो में लाभुकों ने राशन कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। लाभुकों का आरोप है कि डीलर प्रति यूनिट एक किलो अनाज काट रहा है और धमकी भी दे रहा है। एसडीओ ने...
शंकरपुर पंचायत के मेंहदीपुर वार्ड एक व मैगरा वार्ड दो का मामला मामले की होगी जांच, दोषी पाये जाने पर होगी कार्रवाई: सदर एसडीओ कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि शंकरपुर पंचायत के मेंहदीपुर वार्ड एक व मैगरा वार्ड दो में राशन कटौती से नाराज लाभुकों ने पीडीएस दुकान पर बुधवार को जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की। लाभुक मनोज सिंह, शिवानन्द सिंह, पप्पु कुमार सिंह, संजय मुखिया, सकलदेव सिंह, बालकृष्ण सादा, बालचंद सदा, अक्षय मुखिया, मो बासो देवी, सुशीला देवी, जीतनी देवी, तेतरी देवी, सुकनी देवी, चांदनी देवी आदि ने बताया कि डीलर बहादुर साह के द्वारा प्रत्येक माह प्रति यूनिट एक किलो अनाज काट रहा है।
जबकि अगस्त माह में राशन नहीं दिया गया है। जबकि सितंबर माह में भी प्रति यूनिट एक किलो राशन काट रहा है। इसके साथ ही अंत्योदय के तहत मिलने वाले अनाज में पांच किलो राशन काटा जा रहा है। राशन कम लेने से मना करने पर डीलर द्वारा धमकी दी गई। साथ ही बोला गया कि जहां जाना है जाओ इससे ज्यादा राशन नहीं देंगे। लाभुकों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी को राशन कटौती मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डीलर बहादूर साह व डीलर अनीसा खातून ने बताया कि गोदाम से ही प्रत्येक बोरा में पांच से सात किलो राशन कम मिल रहा है। इसके साथ ही कुछ लोगों को नजराना भी देना पड़ता है। आखिर वे लोग करे तो करें क्या। इधर एसडीओ रवि प्रकाश ने बताया कि मामले वे अभी प्रशिक्षण के लिए पटना में हैं। मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाये जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




