अररिया: दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
जिले के जोगबनी शहर की एक शादीशुदा महिला ने महिला थाना में आवेदन देकर पड़ोस के युवक पर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उनके पति मजदूरी करने प्रदेश चले गए। इसी का फायदा उठाकर...
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 17 Jan 2020 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें
जिले के जोगबनी शहर की एक शादीशुदा महिला ने महिला थाना में आवेदन देकर पड़ोस के युवक पर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उनके पति मजदूरी करने प्रदेश चले गए। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस के युवक छोटू साह ने उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर जान मारने की धमकी मिलती थी। इधर महिला थानेदार रीता कुमारी ने मामले की छानबीन की बात कही।