बिना पार्किंग स्थल के ही रानीगंज में खुल रहे बड़े-बड़े मॉल व दुकानें

Feb 28, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

रानीगंज बाजार में हाल के दिनों में बिना पार्किंग स्थल के कई बड़े मॉल और दुकानें खुल गई हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ गई है। काली मंदिर चौक के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकानें और मॉल के आगे वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण सड़कें जाम रहती हैं। नपं के ईओ ने अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है।

बिना पार्किंग स्थल के ही रानीगंज में खुल रहे बड़े-बड़े मॉल व दुकानें

रानीगंज। एक संवाददाता। यूं तो पूरे रानीगंज बाजार में दिनभर महाजाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन हाल के दिनों में रानीगंज में कई बड़े बड़े मॉल्स व दुकानें बिना पार्किंग स्थल के ही खुल गए है। इसके कारण रानीगंज बाजार में जाम की समस्या और विकट हो गयी है। रानीगंज काली मंदिर चौक के समीप तीन चार रेडीमेड कपड़ों के बड़े बड़े दुकानें है। इन दुकानों के आगे दिनभर बेतरकीब लगे रहे है। इन बड़े बड़े दुकानों के आगे दो पहिये के साथ साथ चार पहिये वाहन भी लगे रहते है। ग्राहक दुकानों के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर ख़रीददारी में लगे रहते है इधर सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

इधर हाल ही में रानीगंज में कई बड़े बड़े शॉपिंग मॉल खुले है। इन बड़े बड़े शॉपिंग मॉल के आगे न के बराबर पार्किंग स्थल है। जिसके कारण मॉल में जहां दिनभर ख़रीदगी होती है वहीं सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इधर नपं के ईओ सचिन कुमार ने बताया कि जल्द ही रानीगंज से अतिक्रमण खाली करवाया जायेगा। अतिक्रमण खाली होने पर जाम कम लगेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।