ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियारानीगंज: एक घंटे की देरी से शुरु हुआ नामांकन

रानीगंज: एक घंटे की देरी से शुरु हुआ नामांकन

रानीगंज। एक संवाददाता गुरुवार को पंचायत चुनाव के सभी पदों के नामांकन के लिए...

रानीगंज: एक घंटे की देरी से शुरु हुआ नामांकन
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 17 Sep 2021 06:20 AM
ऐप पर पढ़ें

रानीगंज। एक संवाददाता

गुरुवार को पंचायत चुनाव के सभी पदों के नामांकन के लिए पहले दिन खासी भीड़ उमड़ी। मुखिया, सरपंच, समिति, वार्ड सदस्य व वार्ड पंच के लिए नामांकन करने के लिए अभ्यर्थी के साथ केवल एक प्रस्तावक को ही भीतर जाने की अनुमति थी। लेकिन कई समर्थक भी अभ्यर्थियों के साथ थे। सभी पदों के लिए अलग-अलग स्थल पर अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। सबसे ज्यादा भीड़ वार्ड सदस्य व वार्ड पंच के पद के लिए रही। जबकि सबसे कम भीड़ मुखिया पद के लिये थी। सुबह से ही विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद के लिए एक्का दुक्का लोग ही पहुंच रहे थे। दोपहर होते होते दूर दराज के पंचायतों से प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचने लगे थे। यूं तो सभी टेबलों पर सरकारी कर्मी 11 बजे तक पहुंच गए थे। लेकिन पहले दिन एक घंटे तक कई टेबलों पर कर्मी अपने कामों में ही व्यस्त दिखे। इस बीच वार्ड सदस्य पद के लिए प्रत्यशियों की खासी भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी। हालांकि एक घंटे के बाद कर्मियों ने नामांकन लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद लोगों को राहत मिलने लगी। वहीं मुख्य गेट पर बेरिकेडिंग कर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी थी। सरकारी कर्मी को छोड़कर किसी वाहन के भीतर प्रवेश पर रोकने के लिए मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद दिखे। वहीं नामांकन स्थलों पर बीडीओ अरविंद कुमार, रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार, सीओ मनोज कुमार वर्णवाल, दारोगा मनोज कुमार घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें