रानीगंज बस स्टैंड का होगा सौंदर्यीकरण, सुविधाओं से होगा सुसज्जित
रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज का बस स्टैंड अब आधुनिक बस स्टैंड बनने जा

रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज का बस स्टैंड अब आधुनिक बस स्टैंड बनने जा रहा है। रानीगंज बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण सरकार द्वारा अधिकृत बुडको करेंगे। दो करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से रानीगंज बस स्टैंड का आधुनिकीकरण किया जाना है। बस स्टैंड में मुख्यत: एक मेन बिल्डिंग, बस स्टैंड परिसर, चहारदीवारी का निर्माण कार्य व लाइटिंग लगवाया जायेगा। बस स्टैंड निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। रानीगंज नपं के कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की बस स्टैंड का टेंडर प्रक्रिया जनवरी फरवरी में ही हो गया था। कार्य एजेंसी को नौ महीने के भीतर बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा करना है।
वर्तमान समय में बस स्टैंड परिसर का अतिक्रमण मुख्य समस्या है। जिसके कारण कार्य शुरू करने में देरी हो रही है। बस स्टैंड परिसर का अतिक्रमण खाली करवाने के लिए अंचलाधिकारी को जनवरी फरवरी में ही पत्र प्रेषित किया गया था। इधर 18 मई को अंचल कार्यालय के द्वारा भी अतिक्रमणकारियों को खाली करवाने का बकायदा नोटिस दिया गया है। यदि अतिक्रमणकारियों द्वारा 15 दिनों में भीतर अतिक्रमण खाली नहीं करते है तो फिर एक नोटिस जारी किया जायेगा। उसके बाद खाली नहीं करने पर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण खाली करवाया जायेगा। नपं कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि रानीगंज बस स्टैंड में निर्माण कार्य में ऐसी व्यवस्था किया जाना है कि बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड एक ही जगह आ जाए। इस तरह का निर्माण कार्य किया जाना है कि अगले दस - बीस सालों में बस की संख्या, ट्रैफिक आदि बढ़ने पर भी लोगों को दिक्क्क्त नहीं हो इस बात का खासा ध्यान रखा गया है।-जलजमाव गंदगी से मिलेगी मुक्ति:रानीगंज बस स्टैंड का नव निर्माण, सौंदर्यीकरण आदि को लेकर यहां के लोग लंबे अरसे से मांग करते आ रहे थे। बरसात के समय रानीगंज का बस स्टैंड तालाब में तब्दील हो जाता है। चारों और गंदगी, बबदु से यात्रियों के साथ साथ स्थानीय दुकानदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण होने के बाद लोगों को जलजमाव व बदबू से मुक्ति मिल सकेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


