दुकानदारों के सामने होगी रोजी रोटी की कमाने की समस्या

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

रानीगंज बस स्टैंड परिसर में दुकानदारों के लिए संकट, बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण के बाद दुकानदारों को धंधा करने में समस्या, नपं के नियमों का पालन करने पर ही मिलेगी प्राथमिकता।

दुकानदारों के सामने होगी रोजी रोटी की कमाने की समस्या

रानीगंज, एक संवाददात एक तरफ रानीगंज बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण होने से जहां आमलोगों व यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी वहीं बस स्टैंड के रोजमर्रा के दुकानदारों के सामने तत्काल रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी। रानीगंज बस स्टैंड परिसर में दो सौ से अधिक दुकानदार है। इन दुकानों को हटाने के बाद दुकानदारों के आलावे, फेरी, ठेला लगाकर धंधा करने वालों को रोजी रोटी का संकट हो जायेगा। हालांकि नपं के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इन दुकानदारों का लिस्ट ले लिया गया है। बस स्टैंड निर्माण के बाद उन दुकानदारों को प्राथमिकता दी जायेगी जिनका पहले से दुकान था लेकिन यह तभी होगा जब दुकानदार नपं के नियमों व शर्तों को मानेंगे।रानीगंज

बस स्टैंड से रोजाना खुलती है दर्जनों बसें रानीगंज बस स्टैंड से रोजाना दर्जनो बसे खुलती है। यहां से पूर्णिया, अररिया, सहरसा, सुपौल, के आलावे राजधानी पटना के लिए भी रोजाना बसें खुलती है। अब बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।