Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRaniganj Block Struggling with Basic Infrastructure and Development
विकास से कोसों दूर रानीगंज के आधा दर्जन पंचायत,  कब दूर होंगी समस्याएं

विकास से कोसों दूर रानीगंज के आधा दर्जन पंचायत, कब दूर होंगी समस्याएं

संक्षेप:

रानीगंज प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। कई पंचायतों में सड़कें बदहाल हैं और लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की घोर कमी है। हाल ही में पुल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार भी किया गया था।

Thu, 4 Dec 2025 12:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड की गिनती जिले के पिछड़े प्रखंडों में की जाती है। बीते कुछ साल पहले से मुख्य सड़क बनने के बाद प्रखंड मुख्यालय की स्थिति में थोड़ा बदलाव जरूर हुआ लेकिन अभी भी कई पंचायतों के ग्रामीण इलाके के लोग आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। खासकर पूर्णिया जिले के सीमा से लगने वाले पंचायतों तक जितना विकास होना चाहिए उतनी नहीं पहुंच सकी है। इन क्षेत्रों की कई सड़कें आज भी बदहाल है। अधिकांश लोगों के घर फूस की है। शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है। कई जगहों पर नदी पार करने के लिए चचरी या नाव का सहारा लेना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्णिया जिले की सीमा को छूती है: प्रखंड के पूरबी भाग में फरकिया, भवानीनगर, और धोबनिया पंचायत के कुछ भाग छुटे है जबकि दक्षिण में मझुवा पूरब पंचायत कोहवारा बिशनपुर गांव, पश्चिम में कोशकापुर दक्षिण के बैरख, परिहारी पंचायत के गोपालपुर, परिहारी,आदि गांव पूर्णिया जिले की सीमा पर है। इन गांवों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इधर हाल ही में रानीगंज के सीमावर्ती जिले कालाबलुवा के पनभरणी घाट में पूल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार भी किया गया था। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत ग्रामीण सड़कें तो बनी लेकिन कई पंचायतों में घटिया किस्म के साम्रगी से सड़क निर्माण होने पर पांच साल के भीतर ही कई सड़कें टूट गयी। वहीं कई पंचायतों में आज भी दर्जनो जगहों पर कच्ची सड़कें है। जहां पर बरसात में चार चक्का वाहन नहीं जा सकता है। क्षेत्र के दर्जनों पंचायतों में कई जगहों पर आज भी पक्की सड़क नहीं बन सकी है। लोग कीचड़मय रास्ते मे चलने को मजबूर है। वहीं क्षेत्र के कालाबलुवा, परिहारी, कोशकापुर दक्षिण, बिशनपुर, विस्टोरिया आदि पंचायतों में कई घाटों पर एक अदद पुल नहीं बन सका जिसके कारण लोग नाव अथवा चचरी से नदी पार करने को मजबूर है।